करवा चौथ व्रत
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को यह व्रत किया जाता है। विवाहित महिलाएं दिनभर निर्जल रहकर चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं।
व्रत तिथि
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी
व्रत विधि
सूर्योदय से पहले सरगी लें, दिनभर निर्जल व्रत रखें। संध्या को करवा पूजा करें। चंद्र दर्शन के बाद जल ग्रहण करें।
व्रत के नियम
व्रत के दौरान किसी भी बात पर क्रोध न करें।
लाभ
पति की लंबी आयु।
सुखी दांपत्य जीवन।