रुद्राक्ष धारण करने के नियम
रुद्राक्ष भगवान शिव का प्रतीक है। इसे धारण करने से पहले शुक्ल पक्ष के किसी शुभ दिन का चयन करें। रुद्राक्ष को गंगाजल से शुद्ध करें।
रुद्राक्ष धारण करते समय "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें। रुद्राक्ष को बुधवार या सोमवार को धारण करना शुभ माना जाता है।
रुद्राक्ष धारण करने से मन शांत रहता है और रक्तचाप संतुलित रहता है।